Saturday 6 June 2020

फंदे से लटकती मिली दुलहन की लाश, दस दिन पहले ही हुई थी शादी

फंदे से लटकती मिली दुलहन की लाश, दस दिन पहले ही हुई थी शादी
raebareilly case
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दस दिन पूर्व लॉकडाउन में हुई एक नव विवाहिता के हाथ पीले हुए थे। अभी हाथ से मेंहदी का रंग भी नही उतरा था कि शुक्रवार को उसका शव घर के पिछले कमरे में फांसी पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार घटना जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव की है। जहां शुक्रवार को दस दिन पूर्व जिस घर में नवविवाहिता दुल्हन बनकर आई थी आज उसी घर के अंदर कमरे में जब फांसी के फंदे पर विवाहिता का झूलता हुआ शव मिला तो गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार 24 मई को हरचंदपुर थाना क्षेत्र की घोंसरी गांव निवासी स्वाति सिंह की शादी इसी थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी धीरज सिंह के साथ हुई थी। पिछले कई सालों से दोनो के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।  बीती 24 मई को दोनो परिवार की सहमति से शादी कर दी गयी थी। शादी के अभी 10 दिन भी नही बीते थे कि स्वाति सिंह का शव उनके ही ससुराल के पिछले कमरे फांसी के फंदे पर लटका मिला।
WhatsApp पर ये फोटो देखते ही कर दें डिलीट, नहीं तो फोन से धोना पड़ेगा हाथ

लड़की को कर रहे थे प्रताड़ित

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि लड़की पक्ष बहुत ही गरीब है। शादी के बाद से ही लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीबन 10 बजे मृतका के पति ने फोन कर उन्हे घटना की पूरी जानकारी दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही कर रही है।