Friday 26 June 2020

इन राशि वालों को व्यावसायिक सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा



मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति की दिशा में जो प्रयास चल रहे हैं, वह सफल होंगे। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृष: पारिवारिक मामलों में सुखद परिवर्तन होगा। विरोधी परास्त होगा। शुक्र के मार्गी होने से रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कर्क: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। पारिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन पारिवारिक तनाव मिल सकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। ईश्वर की आराधना करें।
कन्या: धन व्यय होगा। पारिवारिक मामलों में चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
तुला: कर्मक्षेत्र प्रभावी होगा। रिश्ते मजबूत होंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। माता या महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सचेत रहें।
धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मातृ पक्ष से सहयोग मिल सकता है। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर: जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के मामले में सावधानी रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले सोचें।
कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा की स्थिति आ सकती है। रोग या विरोधी से सचेत रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ईश्वर की आराधना करें।