Saturday 27 June 2020

शनिवार को भूल से भी न करें ये 7 काम, आ सकता है बहुत बड़ा संकट



शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। ज्योतिष में कुल नौ ग्रह सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु के बारे में विस्तार से बताया गया है। सभी ग्रहों में शनिदेव को सबसे ज्यादा क्रोधी माना जाता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार तेल का दान करना चाहिए। कई ऐसे भी काम हैं जिसे करने से बचना चाहिए, नहीं तो व्यक्ति को शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आइये आपको बताते हैं ऐसी बातें जिन्हें अपनाकर आप शनि देव के क्रोध से बच सकते हैं। उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं। शनिवार को इन कामों को करने से बचना चाहिए...
मसूर - शनिवार के दिन घर में मसूर की दाल न बनाएं और ना ही कहीं बाहर इसका सेवन करें। हो सके तो इस दिन मसूर का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
मांसाहार - शनिवार के दिन अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
शराब - शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का नशा, शराब, सिगरेट आदि सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित होते हैं।
काला तिल - काले तिल का सेवन करना या इन्हें खरीदना इस दिन निषेध माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि के क्रोध के भागी हो सकते हैं।
तेल - किसी भी प्रकार का तेल इस दिन नहीं खरीदना चाहिए और ना ही तेल का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। तैलीय चीजों का सेवन भी इस दिन न करें। तेल का दान इस दिन शुभ होता है।
लोहा - लोहा या लोहे से बनी चीजों को इस दिन खरीदना शनिदेव का अपमान करना होता है। शनिवार के दिन लोहे का दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं।
काली वस्तुएं - शनिवार के दिन काली वस्तुएं, काले वस्त्र आदि को ग्रहण नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन इन चीजों का दान करना श्रेष्ठ होता है।