यह चौंकाने वाला मामला आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम का है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि लड़की की हत्या जबरन देह व्यापार में धकेलने का विरोध करने की वजह से की गई है।

पुलिस ने बताया कि मकान मालकिन गुताला वसंता लड़की को देह व्यापार में धकेलना चाहती थी। उसने पहले लड़की को टॉर्चर किया। फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को गुरुवार को 22 साल की एक लड़की का शव मिला था। पुलिस को यह जानकारी उस वक्त मिली थी, जब आरोपी लड़की का अंतिम संस्कार कर रहे थे।

जब मकान मालकिन से पुलिस ने लड़की के शव के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मौत बीमारी की वजह से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 33 जख्म मिले।

इतना ही नहीं दिव्या के शरीर को जलती हुई लकड़ी से दागा गया था। उसके बाल काटे गए। उसके आईब्रो भी शेव कर दिए गए। लड़की को 5 दिन तक भूखा प्यासा रखा गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।