Thursday 21 May 2020

Crime: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला प्रेमीयुगल का शव, पूरे इलाके में सनसनी

  1. Crime: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला प्रेमीयुगल का शव, पूरे इलाके में सनसनी

मानगो थाना क्षेत्र अन्तर्गत समता नगर में मंगलवार की सुबह एक पेड़ से प्रेमी यूगल का शव लटकता बरामद किया गया है।

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र अन्तर्गत समता नगर में मंगलवार की सुबह एक पेड़ से प्रेमी यूगल का शव लटकता बरामद किया गया है। प्रेमी युगल का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस घटना स्थल में कुछ खुन के छीटे भी देखे गए है। स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना उलीडीह पुलिस को दी। पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।और मामले की छानबीन कर रही है।
शव की पहचान मानगो के समतानगर के रहने वाली जितेन्द्र पासवान की 17 वर्षिय पुत्री रिया कुमारी और समतानगर के ही रहने वाली विनोद यादव के 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रुप में की गई।
जानकारी अनुसार दोनो एक दुसरे को प्रेम करते थे हाल ही मैं दोनो को एक साथ लड़की के भाई ने पक़ड़ लिया था। और उसके बाद लड़की के भाई ने पवन की पिटाई की थी। उसके बाद उसने अपनी बहन को घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी।
दोनो परिवार के मुताबिक दोनो बीते रात के ढाई बजे ही अपने घरो से बिना बताए घर से निकल गए थे। बाद में दोनो के शव को यहा पेड से लटकता मिला। वही दोनो परिवार एक दुसरे पर हत्या कर शव को लटकाया गया है।
फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और मामले की छानबीन कर रही है।