Tuesday 26 May 2020

अगर आपके हाथ में नहीं टिकते हैं पैसे तो चंद्रग्रहण के दिन करें यह उपाय, बरसेगा पैसा ही पैसा


आजकल एक समस्या हर घर में मौजूद है, वो ये कि कितना भी कमाओ पर घर में पैसा टिकता ही नहीं हैं। पर्स हमेशा खाली ही रहता हैं। बरक्कत ही नहीं हैं। ये आज घर-घर की कहानी हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा आसान और कारगर उपाय लेकर आए हैं, जो ना केवल आपके माल को बचाएगा बल्कि आपको मालामाल भी कर देगा। दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास बताया गया हैं।  इतना ही नहीं वैदिक धर्म- कर्म में भी सबसे महत्तवपूर्ण और पूज्यनीय हैं। गाय को हिंदू धर्म-शास्त्रों में माता का स्थान दिया गया है और कहा जाता है कि गाय की पूजा-आराधना करने से गौ-माता व्यक्ति की हर मनोकामना का पूर्ण करती है। आज हम आपको गौ माता से जुड़ा उपाए बताने जा रहे हैं।
अगर आप भी पैसों की तंगी से परेशान हैं और आपके घर में भी पैसा नहीं टिकता तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। हमारे धर्म-शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी रोटी बनाओ तो हमेशा पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए। इस रोटी को गाय को खिलाने से घर में बरक्कत आती है।
गाय की पूजा करने या उन्हें चारा खिलाने का कोई विशेष दिन या वक़्त नहीं होता। जब भी आपको समय मिले तो गाय को चारा अवश्य खिलाएं। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि गाय को कभी भी खाली रोटी न खिलाएं। रोटी में हमेशा गुड़ रखकर खिलाएं। ऐसा करने से गौ-माता की कृपा बरसने लगती है। सुबह के वक़्त काली गाए को रोटी खिलाने और हरा चारा खिलाने से पैसों की तंगी दूर होती है।
गाय के गोबर से बने उपले जलाने से वातावरण शुद्ध होता है इसके अलावा नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है। अगर घर में कोई परेशानी है तो घर में गोबर से बने उपले जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर का वातावरण शुद्ध होता है। पूरे तन-मन-धन से गौ-माता की सेवा करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।