Tuesday 19 May 2020

अगर सपने में दिखाई पड़े सांप तो जानिए आपके लिए शुभ है या अशुभ


अमूमन हर एक व्यक्ति रात के वक्त सपने देखा करता है। सपने देखने वाले लोगों के सपने में अलग-अलग चीजों से जुड़े सपने आया करते हैं। परंतु कभी सपने में अगर सांप दिखाई दे जाए तो ऐसे में इससे कई अच्छी और बुरी बातें जुड़ी होती है। ऐसा कहा जाता है कि सपने में सांप देखना किसी ना किसी ओर इशारा किया करता है। वेद पुराणों की माने तो सांप बुरी शक्तियों का प्रतीक हुआ करता है। वही बात अगर शास्त्रों की करें तो शास्त्रों में इसे अच्छा माना गया है। आज हम आपको बताएंगे की सपने में दिखने वाले सांप का मतलब क्या होता है।
स्वप्न में सांप क्या कर रहा है या किस स्थिति में आपने उसको देखा है ,यह बेहद ही महत्वपूर्ण होता है ।सबसे पहले हम आपको बता दें यदि कोई व्यक्ति सांप से बहुत ज्यादा डरता है और उसके बारे में सोचता है तो उसको सपने में सांप बहुत ज्यादा दिखाई देते हैं और इसका वास्तविक जीवन में कोई महत्व नहीं होता।
यदि कोई व्यक्ति सांप को बिल के अंदर जाते हुए देखता है तो यह धन प्राप्ति का सूचक होता है इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति सांप को बिल से बाहर निकलते हुए देखता है तो यह धन हानि का संकेत देता है। यदि कोई व्यक्ति सांप को फन उठाते हुए देखता है तो यह शुभ होता है क्योंकि इसको देखने पर आपको संपत्ति की प्राप्ति का योग बनता है।
अगर आप सपने में सफेद रंग का सांप देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। यह संकेत देता है कि आपको धन लाभ होने वाला है जबकि इसके विपरीत यदि कोई सांप सपने में आपको काट लेता है तो यह तो यह एक अशुभ संकेत है, यह संकेत देता है कि आपको आने वाले समय में कोई परेशानी कोई बीमारी आने वाली है।
यदि आप सपने में अपने घर के किसी कोने में सांप को बैठा हुआ देखें तो यह शुभ होता है और साथ ही है उसको ने की पवित्रता को भी दर्शाता है तो आप उठकर उस कोने में अपने इष्ट देव को स्थापित कर दें क्योंकि ऐसा सपना बहुत ही दुर्लभ होता है जब कोई व्यक्ति अपनी सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखता है तो यह अशुभ होता है यह बताता है कि आने वाले समय में आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं या पुलिस थाने भी जाना पड़ सकता है।
सपने में सांप की केचुली देखना आने वाले जीवन में अचानक पर होने वाले किसी बदलाव को दर्शाता है दोस्तों यदि आप सांप के सपनों से बेहद परेशान है या आप को सांप के सपने बहुत ज्यादा आते हैं तो आप शिव मंदिर जाइए शिव आराधना कीजिए भगवान शिव को दूध चढ़ाइए और सावन के महीने में रुद्राभिषेक भी जरूर कराइए ,ऐसा करने से आपको इस तरह के सपनों से छुटकारा मिल जाएगा।