Thursday 28 May 2020

प्रेमिका की कब्र पर सोता था प्रेमी, लेकिन एक दिन कब्र पर सोते ही उड़ गए प्रेमी के होश…



Third party image reference
सच्चा प्यार सदा अमर रहता है और प्यार करने वाले लोग लाख परेशानियों के बाद भी अपने प्यार को नहीं भूल पाते हैं। प्यार से जुड़ी एक ऐसी ही सच्ची कहानी इन दिनों खूब सूर्खियों में है। दरअसल हाल ही में एक प्रेमी की प्रेमिका की मौत हो गई थी। मौत के बाद प्रेमिका के घर वालों ने शव को तुरंत दफना दिया। जिसके बाद ये प्रेमी रोज प्रेमिका की कब्र पर जाकर सोने लगा। कई दिनों तक प्रेमिका की कब्र पर सोने के बाद अचानक से प्रेमी को इस बात का एहसास हुआ कि उसकी प्रेमिका की मौत नहीं हुई है बल्कि उसे मारा गया है। जिसके बाद प्रेमी ने पुलिस से मदद मांगी और पुलिस से इस मामले की जांच करने को कहा। ये मामला उत्तर प्रदेश के सिम्भावली थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का बताया जा रहा है।

प्रेमी पर हुआ हमला



Third party image reference
पुलिस में अपनी प्रेमिका की मौत की एफआईआर दर्ज करवाने के कुछ ही दिनों बाद प्रेमी पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी पर प्रेमिका के घरवालों ने गोली चलवाई थी। जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

चार महीने बाद किया केस दर्ज



Third party image reference
पुलिस के अनुसार एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की मौत के चार महीने बाद एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कब्र से युवती का शव निकालकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद पता चला कि युवती की हत्या की गई है और उसे कीटनाशक खिलाया गया था। इसके बाद लड़की के परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। केस दर्ज होने के बाद लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी पर गोली चलवा दी। जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।