Friday 22 May 2020

रात को बाएं ओर करवट लेकर सोने के फायदे जान चौक जाएंगे आप


सोना हमारी दिनचर्या का एक बहुमूल्‍य अंग माना गया है। सोते वक्‍त हम जिस भी पोजिशन में लेटते हैं उसका भी हमारे शरीर पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। इंसान का एक ही करवट में रातभर लेटे रहना नामुमकिन है, आप को जिस भी करवट आराम मिलता है उस ओर सो सकते हैं। ल‍ेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बाएं ओर करवट कर के लेटने से आपको कई फायदे हो सक

# हम पूरे दिन क्या करते हैं, क्या खाते हैं, कैसे वातावरण में अपना दिन गुज़ारते हैं, इन सभी बातों का हमारे स्वास्थ्य पर खासा असर होता है। लेकिन रात को हम कहां सोते हैं, किस तरह के बेड पर सोते हैं, वह आरामदायक है या नहीं या फिर हम किस दिशा का प्रयोग करके सोते हैं, यह बातें भी हमारे स्वास्थ्य पर प्रभावी होती हैं।

# डॉक़्टरों के अनुसार हमारे हृदय को हमेशा सही मात्रा में खून पहुंचना चाहिए। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। बायीं करवट में सोने से रक्त का प्रवाह सही रहता है, जो गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ के लिए भी अच्छा है। इसके अलावा आपके गुर्दों को काम करने में भी मदद मिलती है। एड़ी, पैरों और हाथों में सूजन भी आने की आशंका कम रहती हैं।
# बाएं ओर करवट लेकर सोने से मिलने वाले फायदों में अभी तक हमने पेट संबंधी फायदे ही बताए थे। लेकिन इस पोज़ीशन में सोने का एक फायदा हमारे दिल को भी मिलता है। बाएं करवट सोने से दिल पर जोर कम पड़ता है क्योंकि उस समय दिल तक खून की सप्लाई काफी अच्छील मात्रा में हो रही होती है।
# बाएं ओर सोने से हमारे लीवर के अलावा, किडनी को भी फायदा मिलता है। बाएं ओर करवट लेकर सोने से कभी भी हमारे लीवर और किडनी पर कोई प्रेशर नहीं पड़ता, इसका परिणाम यह होता है कि जो पेट का एसिड होता है, वह ऊपर की जगह नीचे की ओर ही जाता है, जिससे एसिडिटी और सीने की जलन नहीं होती।
# यदि किसी का हाज्मा गड़बड़ रहता है और बदहजमी की शिकायत रहती है, तो उन्हें बायीं ओर करवट लेकर ही सोना चाहिए। आप स्वयं इससे मिलने वाले फायदे का अनुभव कर सकेंगे।
# बाएं ओर सोने की वजह से ग्रेविटी, भोजन को छोटी आंत से बड़ी आंत तक आराम से पहुंचाने में मदद करती है। इस वजह से सुबह के समय आपका पेट आराम से साफ होगा।