Friday 22 May 2020

यूरिक एसिड की समस्या में नए करें इन चीजों का सेवन वरना हो सकता है यह खतरा


शरीर में यूरिक एसिड बढ़ना एक गंभीर समस्या होती है। जिसके शुरुआती लक्षण जोड़ों में दर्द और शरीर में जकड़न महसूस होना होते हैं। अगर सही समय पर इसका इलाज ना किया जाए तो गठिया, किडनी, स्टोन शुगर और रक्त विकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर शरीर आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
इन चीजों से करें परहेज:
# यूरिक एसिड की समस्या से बचने के लिए दही, चावल, ड्राई फ्रूट्स, दाल और पालक का सेवन ना करें। इन सभी चीजों में प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा मौजूद होती है।
# रात को सोने से पहले दूध या दाल का सेवन ना करें। ऐसा करने से शरीर में यूरिक एसिड जमा होने लगता है. इसके अलावा छिलके वाली दाल से पूरी तरह से परहेज करें।
# अगर आपको नॉनवेज खाना पसंद है तो मीट, अंडा, मछली का सेवन फौरन बंद कर दें। इन चीजों का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है।
# पानी पीने के नियमों को फॉलो करना जरूरी होता है। खाना खाते समय पानी का सेवन ना करें। खाना खाने के डेढ़ घंटे बाद या डेढ़ घंटे पहले पानी का सेवन करें।