रायपुर (छत्तीसगढ़). एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको सन्न करके रख दिया है। जिसने भी इसके बारे में सुना वह हैरान था, कि आखिर एक मां ऐसे कैसे कर सकती है। दरअसल, एक मां ने पहले जमकर शराब पी, फिर उसको मुर्गे का मटन खाने की इच्छा हुई। जब उसको नहीं मिल तो उसने नशे की हालत में अपनी ही दो बेटियों की हत्या कर दी।
बेटियों को मारकर सुकून की नींद सो रही थी मां
दरअसल, रोंगटे खड़े कर देने वाली यह खौफनाक वारदात सोमवार को सूरजपुर जिले में सामने आई है। जहां कविलास की पत्नी रामबाई ने आधी रात को अपनी बेटी हीरामति (5 साल) और सरस्वती (4 साल) को कुल्हाड़ी से काट डाला। जब सुबह पति की नींद खुली तो उसने देखा कि दोनों बेटियों के शव लहुलूहान हालत में पड़े थे और पत्नी दूसरे कमरे में सुकून की नींद सो रही थी। इसके बाद युवक ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों मासूम बेटियों को नींद में ही मारा डाला
जानकारी के मुतबिक, आरोपी महिला सोमवार के दिन अपने पति के साथ बाजरा से मुर्गा खरीदकर लाई थी। शाम को मुर्गा पकाने के बाद परिवार के अन्य लोग खाकर सोने चले गए थे, पति-पत्नी ने दोनों शराब पीने लगे, जहां पति भी कुछ देर बाद सोने चल गया। इसके बाद शराब पीते-पीते राम बाई को मुर्गे का मीट खाने की इच्छा हुई। जहां उसने अपनी बेटियों को आवाज लगाई, लेकिन नींद में होने के बाद दोनों मासूम सुन नहीं पाईं। महिला ने पहले चार मुर्गों की हत्या की, फिर सोते में अपनी बेटियों को कुल्हाड़ी के काट मार डाला।

महिला को इतना होश नहीं था कि उसने क्या कर दिया
नशे में महिला इस तरह डूब चुकी थी कि उसको इतना भी होश नहीं था कि वह क्या करने जा रही है। बेटियों की हत्या के बाद भी उसको समझ नहीं आया कि उसने क्या कर दिया। इतना ही नहीं दोनों के मारने के बाद वो दूसरे कमरे में जाकर सो गई। जब पति उठा तो उसे पता चला कि मैंने ही अपनी बेटियों को मौत के घाट उतार दिया है।