Saturday 23 May 2020

चोरी करने घर में घुसे शख्स का महिला के साथ घिनौना काम, फिर जो किया…

चोरी करने घर में घुसे शख्स का महिला के साथ घिनौना काम, फिर जो किया…
नई दिल्ली:   एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। लेकिन ऐसे में भी अपराधी कहां शांत बैठने वालों में से हैं। वपो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक ताजा घटना घटी अपराधों के शहर राजधानी दिल्ली में। वो भी एक महिला वकील के घर। दिल्ली के जंगपुरा में एक महिला के साथ एक शख्स ने जबरन चाकू की नोक पर रेप किया और उसके बाद उसे मारने का प्रयास भी किया। जिसके बाद उसके घर से लूट-पात कर वापस चला गया।

चोरी करने घुसा शख्स, अकेली महिला देख किया रेप

दिल्ली जंगपुरा इलाके में एक महिला वकील के घर एक शख्स चोरी करने के इरादे से घर में दाखिल होता है। लेकिन बाद में घर में महिला वकील को अकेला देख कर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी दे कर उसके साथ रेप करता है। रेप के बाद आरोपी महिला का गला दबा कर उसके घर से लूट कर वापस चला जाता है। शुक्र है कि महिला बच और उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।