Wednesday 13 May 2020

शादी की रात दूल्हा दुल्हन ने ली सेल्फी, अगले दिन ऐसी दुखद घटना घटी कि पूरा परिवार सदमे में

गांव की जहां एक युवक की शादी के दूसरे दिन ही अचानक मौत हो गयी। ये घटना छह तारीख की है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। ये सुन किसी को एक पल विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दुल्हन के हाथों पर लगी मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं हुआ था कि वह विधवा हो गयी। किसी कारण वंश हमने जगह और दुल्हा दुल्हन के नाम बदल दिए हैं।

अचानक हुई मौत से दूल्हे के घर में कोहराम मचा है तो वहीं दुल्हन को होश नहीं है। बताया जाता है कि पांच तारीख को नानू मुखिया के पुत्र हरिराम मुखिया की शादी मधुबनी जिले के शिवनगर गांव लेशमात्र मुखिया की पुत्री रिया कुमारी से उसकी शादी हुई। शिवनगर में बरातियों के पहुंचते ही दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को देखकर तरह-तरह की टिप्पणी करने लगे। यहां उसके चाचा तेजा मुखिया ने बताया कि जयमाला के मंच पर जाने के दौरान एक वृद्ध महिला दूल्हे से टकरा गयी थी।

उसके बाद ही दूल्हे की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी और वह अलग तरह-तरह की हरकतें करने लगा। फिर हरिराम बरातियों व अन्य लोगों से उलझने लगा। चाचा तेजा ने बताया कि वृद्ध महिला ने दूल्हे पर जादू-टोना कर दिया, इसके चलते उसकी मानसिक हालत खराब हो गयी थी। वह अनाप-शनाप बकने लगा था।

किसी तरह उसकी शादी करायी गयी और शादी की रात दुल्हन ने पति के साथ सेल्फी भी ली। दुसरे दिन शाम करीब चार बजे दुल्हन अपने मायके चली गयी। करीब ढ़ाई घंटे के बाद ही दूल्हे की मौत हो गयी। वह अपने कमरे में बेड पर मृत पाया गया। मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।