Tuesday 26 May 2020

अगर आपके साथ भी सुबह होता है ऐसा तो समझ जाएं घर में पडने वाले हैं मां लक्ष्मी के कदम, जरूर जान ले नहीं तो पछताएंगे

वैसे तो हर दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए अतिप्रिय माना जाता है। ऐसे लोग जिन पर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं होती है। बता दें कि शास्त्रों में कई सारे ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जिससे कि आप और हम सभी माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं,मगर विष्णु पुराण में मां लक्ष्मी के बारे में कई सारी चीजें ऐसी हैं जिसके बारे में हमे जानना जरूरी है। 

विष्णु पुराण के मुताबिक मां लक्ष्मी किसी भी घर में वास करने से पहले वहां रहने वाले लोगों को कुछ अद्भुत संकेत जरूर देती है। तो चालिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में बताने वाले हैं जिनको जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। 
1.झाडू
सुबह-सुबह के समय अगर आपको कोई झाडू लगाता हुआ दिखाई दे तो आपको समझ जाना चाहिए कि जल्दी ही मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं साथ ही आपकी किस्मत भी बदलने वाली है क्योंकि मां लक्ष्मी को झाडू बहुत प्रिय है।
2.गन्ना
गन्ने का रस सिद्घि विनायक पर अर्पित करने से मां लक्ष्मी जल्दी ही प्रसन्न हो जाती है। इसलिए अगर आपको भी सुबह के समय गन्ना नजर आ जाए तो समझ जाइए कि भविष्य में आपको धन संबंधी मामलों में तरक्की मिलने वाली है।
3.हरी चीजें
यदि आपको अचानक से हरी चीजे जैसे हरे-भरे पेड़ पौधे,पत्ते,पालक आदि आपके आसपास ज्यादा दिखाई देने लगे तो आपको समझ लेना चाहिए कि माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर जल्द होगी।
4.शंख
सुबह सोकर उठने के बाद अगर आपको कहीं से शंख की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब यह हुआ कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होगी। 
5.उल्लू
विष्णु पुराण में बताया गया है कि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है इसलिए आपको अपने घर के आसपास कहीं पर उल्लू नजर आए तो यह संकेत इस बात की ओर इशारा करता है कि मां लक्ष्मी के चरण जल्दी ही आपके घर में पडऩे वाले हैं।