
मुंबई। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर 37 साल पुरानी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो खुद भी नजर आ रहे हैं। यह फोटो 1983 की है और ब्लैक एंड व्हाइट है। फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लोगों को एक टास्क भी दिया है। दरअसल, टास्क ये है कि इस तस्वीर में मौजूद कितने लोगों को आप पहचान पाते हैं। अनुपम खेर ने यह भी बताया कि इनमें से कई लोग मनोरंजन जगत में अब जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं।
फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, '37 साल पुराने इस ग्रुप फोटो को 1983 में एक स्टेज परफॉर्मेंस के बाद लिया गया था। इनमें से कुछ लोग अब मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। देखते हैं इनमें से कितने लोगों को आप पहचान पाते हैं। चलो शुरू हो जाओ दोस्तों।'