Saturday 23 May 2020

क्वारंटाइन सेंटर से शौचालय के लिए निकली युवती के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

क्वारंटाइन सेंटर से शौचालय के लिए निकली युवती के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
सासाराम/प्रातिनिधि: क्वारंटाइन सेंटर में रहने  वाले लोगो की सुरक्षा भागवन भरोसे है। यह साबित किया जिले के दावथ थाना क्षेत्र के योगिनी गांव गुरुवार रात शौच के लिए निकली युवती के साथ  छह मनचलों ने युवती को पकड़ लिया। इसमे दो ने दुष्कर्म किया।  युवती के हो हल्ला के बाद और चार मनचले भाग निकले।
पीड़िता ने पुलिस के समक्ष बताया कि कोआथ के जगनारायण उच्च विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में  रखा गया है। स्कूल में शौचालय की स्थिति खराब होने के कारण बाहर जाना पड़ा। बाहर जाने पर स्कूल के पास ही  गुरुवार की रात को छह मनचलों ने पकड़ कर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया।
दो को  छोड़ कर चार भाग गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य मनचलों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार लोगों में दोनों सुरेश यादव और चंचल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि  युवती खेत में शौच करने गई थी। इसी दौरान 6 संख्या में आये लोगों ने युवती को पकड़ लिया।
कुछ दूरी पर ले ले जाकर दो लोगों ने रेप किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।