Friday, 17 April 2020

WHO की फंडिंग रोकने पर क्यों खफा हैं अन्य देश, जानें फंडिंग का कितना हिस्सा अमेरिका देता है


नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना वायरस का कहर देश ही नहीं दुनियाभर में भी लगातार जारी है। विश्वभर में अभी सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है। इसी कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली फंडिंग को पूरी तरह से बैन कर दिया। बताया जाता है कि ट्रंप विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से दी गई जानकारी को लेकर न खुश थे और संगठन पर देर से जानकारी देने का आरोप लगाते हुए उनकी फंडिंग रोक दी।
देर से जानकारी देने का लगा आरोप
उनका मानना है कि संगठन अगर इस वायरस की जानकारी सही समय पर दे दी होती तो शायद अमेरिका समेत विश्वभर में ऐसी तबाही न देखने को मिलती। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से 11 मार्च को महामारी घोषित किया गया, तब तक वायरस का विस्तार हो चुका था। ट्रंप ने देर से आगाह करने का आरोप लगाते हुए 15 अप्रैल को उनकी फंडिंग रोक दी।
ट्रंप की ये घोषणा तब सामने आई है, जब कोरोना वायरस से दुनिया में 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 40 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। अमेरिका फिलहाल इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहां 6 लाख 40 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा 32 हजार पार कर चुका है।