Saturday 25 April 2020

Online Satta 2020: लॉकडाउन में खुलेआम लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने 3 को दबोचा

Online Satta 2020: लॉकडाउन में खुलेआम लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने 3 को दबोचा
नई दिल्ली।
Online Satta 2020: देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते सभी कामकाज बंद पड़े है। लेकिन, गैर कानूनी काम करने वाले लोग लॉकडाउन ( Satta in Lockdown ) का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 पुलिस ने त्रिलोकपुरी 28 ब्लॉक बाल्मिकी मंदिर के पास से सट्टे ( satta matka 2020 ) के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुछ सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। वहीं, कुछ चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस जब पहुंची तो सड़क पर कुछ लोग पर्ची पर लिखवाकर सट्टा खेल रहे थे। दो युवक सट्टा लिख रहे थे। जबकि, तीन लिखवा रहे थे। पुलिस ने तीन को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट ( Gambling Act ) और लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, सट्टा खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को रेड डाली। इसी दौरान वहां एक युवक पर्ची लिखने वाले को बोला कि गाजियाबाद पर 20 रुपये लिख लो। लेकिन इसके बदले में कितने मिलेंगे तो पर्ची लिखने वाले ने बताया कि 2000 रुपये रुपये दिए जाएंगे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन, कुछ फरार हो गए। सटोरियों ने किसी तरह की मास्क भी नहीं पहन रखा था। तीन पकड़े गए युवकों की पहचान त्रिलोकपुरी के राहुल (25), जावेद (28) और विपिन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे पर्ची और रुपये बरामद कर सील कर दिए।