Thursday 23 April 2020

रामायण और महाभारत के बाद अब रामानंद सागर के धारावाहिक 'श्रीकृष्‍णा' की भी टीवी पर वापसी


रामायण और महाभारत के बाद अब रामानंद सागर के धारावाहिक 'श्रीकृष्‍णा' की भी टीवी पर वापसी होने जा रही है। लॉकडाउन के दौरान दर्शक इस धारावाहिक का भी आनंद ले सकेंगे। रामायण और महाभारत को मिले अभूतपूर्व प्‍यार के बाद दूरदर्शन ने श्रीकृष्‍णा शो के पुन: प्रसारण का फैसला लिया है। प्रसार भारती की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि यह शो किस समय प्रसारित होगा इसकी जानकारी अभी नहीं है।