Thursday 2 April 2020

बिहार/ प्रेम-प्रसंग में छः बच्चो की मां देवर संग हुई फरार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर


भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव में छः बच्चों की मां अपने पड़ोस के चचेरे देवर के साथ फरार हो गई है। प्रेम- प्रसंग में महिला के फरार होने की जानकारी के बाद उसके पति ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव में छः बच्चों की मां अपने पड़ोस के चचेरे देवर के साथ फरार हो गई है। प्रेम- प्रसंग में महिला के फरार होने की जानकारी के बाद उसके पति ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उदवंतनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी 12 मार्च की देर रात लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
इसी बीच संतोष यादव को पता चला कि उसका चचेरा भाई भी उसी दिन से लापता है जिस दिन से उसकी पत्नी लापता है। इसके बाद महिला के पति संतोष यादव ने गुरुवार को उदवंतनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। थाने में दिए गए आवेदन में संतोष ने कहा है कि उसकी पत्नी अपने से कम उम्र के पड़ोस के चचेरे देवर के साथ शादी की नीयत से फरार हो गई है।
वह सबसे छोटे बेटे के साथ-साथ जेवर और नकद भी ले गई है। पीड़ित पति संतोष यादव ने बताया कि उसने पहले पत्नी और बच्चे की काफी खोजबीन की। सगे -संबंधियों और नाते रिश्तेदारों से पूछताछ भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच पता चला कि उसके चचेरे भाई बलराम सिंह का पुत्र राहुल कुमार भी उसी दिन से गायब है जिसका आज तक पता नहीं चल पाया है। संतोष ने बताया कि राहुल की अभी तक शादी नहीं हुई है।
पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने बताया कि हमारी शादी पन्द्रह वर्ष पूर्व चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठकुरी गांव में हुई थी। मेरी बड़ी बेटी बारह साल की है। राहुल सूरत में दूध का कारोबार करता है। फिलहाल पुलिस पति संतोष यादव के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।