Friday 17 April 2020

पड़ोसी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पालघर जिले की वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के धानिवबाग इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

मुंबई। पालघर जिले की वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के धानिवबाग इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स ने चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया है।
जानकारी के अनुसार धानिवबाग निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात 8 बजे पडोस में रहने वाला युवक उसकी 11 साल की लड़की को बहला फुसला कर पास स्थित झाडिय़ों में ले गया जहां उसने लड़की को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस धारा 376, 506, पोक्सो 4, 6, 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।