Friday 17 April 2020

यूपी में मिला करोड़ों का खजाना, अलीगढ़ में मच गई लूट, ग्रामीण हुए मालामाल

यूपी में मिला करोड़ों का खजाना, अलीगढ़ में मच गई लूट, ग्रामीण हुए मालामाल

नई दिल्ली। यूपी के अलीगढ़ में खुदाई के दौरान एक बड़े खजाने की प्राप्ति हुई है। अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में खुदाई करते समय चांदी के सिक्के मिले हैं। जिसके बाद से ही मौके पर मौजूद लोगों में लूट मच गई। जब तक सूचना पुलिस को पंहुची तब तक गांव वाले सारे सिक्के लूटकर ले गए। हालत ये हो गई कि खुदाई वाले स्थान पर जब पुलिस पहुंची तो सिर्फ 21 सिक्के ही हाथ लग पाएं।

लूट ले गए सारे सिक्के

ये केस अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के डिगसी गांव का है। यहां पर जमीन की खुदाई में चांदी के प्राचीन सिक्कों से भरा कलश निकला। चांदी के सिक्कों से भरा कलश निकलने की जानकारी गांव वालों को लगी, तो वे सारे लोग सिक्कों पर टूट पड़े।  लूटपाट मची और लोग सारे सिक्के ले गए।
इस लूटपाट की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने सिक्के बरामद करने का काम शुरू किया। पुलिस ने फिलहाल अभी तक 21 सिक्के बरामद कर लिए हैं और बाकी सिक्कों की तलाश जारी है।

कलश फावड़ा लगने से टूट गया

अलीगढ़ं में ये खुदाई डिगसी गांव में रहने वाले नेपाल सिंह के घर के पास वाली जमीन हो रही थी। यह जमीन थोड़े ऊंचे टीले जैसी है। गांव के लोग जरूरत के हिसाब से अक्सर यहां से मिट्टी खोदकर ले जाते थे।
नेपाल सिंह को गड्ढा भरने के लिए मिट्टी की जरुरत थी तो उसने यहां खुदाई की। अभी खुदाई लगभग ढाई फीट हुई होगी कि यहां एक कलश मिला। ये कलश फावड़ा लगने से टूट गया था।
तब नेपाल सिंह ने देखा कि इसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे और ये वहीं जमीन पर बिखर गए थे। नेपाल सिंह ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद यहां सिक्कों की लूट मच गई।
ये देखकर नेपाल सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उसने पुलिस को बताया कि खुदाई के दौरान कलश निकला और उसमें चांदी के करीब 250 सिक्के थे।

नेपाल सिंह के सिर्फ 2 सिक्के

गांव वाले इन सिक्को को ले जा रहे हैं। हालांकि मामले में उस समय मोड़ आ गया, जब मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके बयान लिए। नेपाल सिंह पूर्व में दी अपनी सूचना से पलट गया और उसने कहा कि उसके पूर्वजों ने ये कलश यहां छिपाया था, जिसमें चांदी के सिक्के थे। नेपाल सिंह ने बताया कि उसके पास सिर्फ 2 सिक्के बचे हैं।
इस घटना के बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान शुरू किया तो नेपाल सिंह के पास से 2 सिक्के, 14 सिक्के उसके घर के अंदर से और 4 सिक्के पड़ोस से व 1 सिक्का एक अन्य व्यक्ति से बरामद किया।
अब पुलिस ने फिलहाल 21 सिक्के बरामद किए हैं जबकि अन्य सिक्कों की तलाश जारी है। हालांकि बाद में एसओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सभी सिक्के नेपाल सिंह को दे दिए गए हैं क्योंकि ये उसकी जमीन से निकले हैं।

इतिहासकालीन हैं सिक्के

इतिहास की बात करें तो उधर इस संबंध मे एएमयू के इतिहास विभाग के चेयरमैन प्रो. नदीम रिजवी ने सिक्कों की पड़ताल के बाद बताया कि ये चांदी के सिक्के भारत में शासक रहे जार्ज पंचम के समय के हैं।
जार्ज पंचम 1911 से 1936 तक भारत में रहे थे। वर्ष 1919 से 1923 तक उन्होंने दिल्ली से अपनी तस्वीर वाले चांदी के सिक्के जारी कराए थे। ये असली चांदी के सिक्के हैं। जो बहुत ही कीमती और शुध्द है।