Thursday 2 April 2020

शादी में शामिल होने रिश्तेदार के घर आई महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार


धमतरी. रिश्तेदार के घर शादी में आई महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

यह मामला मगरलोड थाना के भैसमुंडी का है। पुलिस ने बताया कि बीते 12 मार्च को गांव में घर घसियाराम सिंह के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। यहां शादी में शामिल होने के लिए आई एक महिला रिश्तेदार आई थी। रात में खाना खाने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी कि तभी वहां रात करीब 10:00 बजे युवक गजानन सेन पिता चंद्रहास आया और उसे डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गजानंद सेन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत विवेचना में लिया है।