Friday 24 April 2020

बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने प्रशंसकों को दी रमजान की शुभकामनाएं


रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और सभी ने रमजान की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने प्रशंसकों को रमजान की शुभकामनाएं दी है।
मुंबई। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और सभी ने रमजान की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने प्रशंसकों को रमजान की शुभकामनाएं दी है। सभी ने प्रशंसकों से अपने परिवार के साथ इस पवित्र महीने का आनंद लेने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-'रमजान मुबारक.. शांति और प्रेम की कामना करता हूं और सुरक्षित रहें।'
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा-'रमजान मुबारक !! प्यार और शांति हमेशा रहें।'
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपने प्रशंसकों को रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने लिखा-'रमजान करीम मेरे भाइयों और बहनों।'
बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने ट्विटर वीडियो शेयर कर लिखा-'रमजान मुबारक! सुरक्षित रहें। मैं भी घर पर ही हूं। कल परसों शायद अगर परमिशन मिली तो निकलूंगा थोड़ा राशन का समान पहुंचाने। अगर नहीं तो भी ठीक है। '
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर कर प्रशंसकों को रमजान की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा-'सब कह रहे हैं कि शनिवार को पहला रोजा है। रमजान आ चुका हैं। इस मुश्किल घड़ी में आप सब के लिए प्रार्थना करती हूं। इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद करें और घर से ही इबादत करें। कृपया घर पर रहें और सुरक्षित रहें!'
कोरोना वायरस के कहर के चलते देश में 3 मई तक का लॉकडाउन लगा है। लॉकडाउन में लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आज से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोगों से घर से ही इबादत करने की अपील की गई। रमजान के महीने में सुबह सूरज निकलने से पहले सेहरी की जाती है और फिर सूरज ढलने के बाद रोजा खोला जाता है।
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप