Saturday 18 April 2020

गौतम का कोई व्यक्तित्व नहीं, सहवाग का आचरण सही नही: शाहिद अफरीदी

गौतम का कोई व्यक्तित्व नहीं, सहवाग का आचरण सही नही: शाहिद अफरीदी
नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के विस्फोटक ऑलराउंडर शहीद अफरीदी सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। वह क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार ऑलराउंडरों में से एक है। इसी बीच उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी गेम चेंजर के जरिये भारतीय क्रिकेटरों पर निशाना साधा है। शाहिद अफरीदी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी गेम चेंजर में गौतम गंभीर को एक औसत दर्जे का बड़बोला खिलाड़ी बताया है। अफरीदी के मुताबिक गौतम गंभीर के नाम कोई भी बड़ा रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन वो खुद को डॉन ब्रैडमैन और जेम्स बॉन्ड समझते हैं। अफरीदी ने कहा, 'गौतम गंभीर के व्यवहार में ही समस्या है।
उसका कोई व्यक्तित्व नहीं है। उसके कोई बड़े रिकॉर्ड नहीं है, बस नखरेबाजी है।' भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में कानपूर के मैदान पर एक वनडे मैच खेला जा रहा था। इस मैच में जब गौतम गंभीर ने एक शॉट खेला और रन लेने भागने लगे, तो उन्हें भागते हुए शाहिद अफरीदी की कोहनी लग गई थी। इसके बाद गंभीर भड़क गये और उन्होंने शाहिद अफरीदी को गलियां सुनानी शुरू कर दी थी। इसके बाद शाहिद अफरीदी भी गलियां देने लगे थे। इन दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था, कि अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा था।
अंपायर ने इस मामले को काफी मुश्किल से शांत कराया था। यह झगड़ा भारत-पाकिस्तान मैचों का सबसे खतरनाक झगड़े में से एक माना जाता है। इस घटना का जिक्र करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा, 'इस लड़ाई के दौरान हम-दोनों ने एक-दूसरे की मां-बहनों को याद किया था।' सहवाग और पठान पर भी साधा निशाना, शाहिद अफरीदी ने अपनी इस किताब में वीरेंद्र सहवाग पर भी निशाना साधा है।
अफरीदी ने लिखा कि वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ नकरात्मक टिप्पणियां करते रहते हैं, क्या ये सही आचार है। शाहिद अफरीदी ने इरफान पठान पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि मैं और इरफान जब मैदान पर आपस में भिड़ते थे तो यही सोच रहती थी कि ये मैदान पर सिर्फ एक ही पठान रहेगा, या तो वो या मैं।