बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 'हां यह सही है कि कोलन इंफेक्शन की वजह से इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। इस समय वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई लड़ने में मदद की है। हमें यकीन है कि वह अपनी इच्छाशक्ति और सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
जैसे ही इरफान खान के हॉस्पिटल में भर्ती होने की न्यूज बाहर आई, फैन्स ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगनी शुरू कर दी। फैन्स, सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए प्यार, प्रार्थना और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए विश करने लगे। पढ़ें ट्वीट्स...