Wednesday 1 April 2020

मां को पहले खिलाया नशीला पदार्थ फि बाथरुम में बंद कर सगे भाईयों ने की बहन के साथ ऐसा किया ऐसा काम, जानकर काँप जाएगी रूह

गोविंदापुर गांव में हमीद उल्ला खां अपने परिवार के साथ रहते है। शुक्रवार की सुबह वह घर से बाहर किसी काम से निकले थे। जिसके बाद घर में मौजूद सगे भाइयों की किसी बात को लेकर छोटी बहन से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनो भाई आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद उन्होंने छोटी बहन पर लाठी से एक के बाद एक ताबड़तोड कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
घटना को अंजाम देने के बाद जहां आराेपित भाई मौके से फरार हो गए। वहीं मामले की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। विवाद बढ़ने पर मां ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपितों ने उन्हें बाथरुम में बंद कर दिया। इसके बाद वह उसे तब तक लाठियों से पीटते रहे जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल है।छोटी बहन को पीटते देख विकलांग भाई ने उसे बचाने की कोशिश की। जिस पर उन्होंने उस पर भी हमला बोल  दिया। जिसके चलते उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई। 

घटना के बाद से दहशत के चलते दिव्यांग भाई भी गायब है। जानकारी के मुताबिक नबालिग किशोरी कुछ दिनों पहले घर से चली गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद उसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। बताया जाता है कि जिसके बाद से ही घर में तनाव चल रहा था। जानकारी मिलने पर अफसरों के आदेश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां टीम निरीक्षण कर रही है। हालांकि मामले में किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाए जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।