Wednesday 1 April 2020

30 हजार प्रतिमाह की सैलरी पर नौकरी का झांसा लेकर दरिंदो ने लूटी महिला की अस्मत…

यमुनानगर। चंडीगढ़ से एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर साढौरा में लाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला ने दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, हालांकि उसे यहां पर लाने में एक महिला समेत पांच लोग शामिल हैं। पुलिस ने देर रात आरोपी महिला और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही कइयों को हिरासत में लिया है।
गुजरात निवासी महिला ने साढौरा पुलिस को शिकायत दी है कि उसका पति के साथ तलाक हो गया है। वह काम की तलाश में थी। वह चंडीगढ़ में किराए के मकान में रह रही है। उसका चंडीगढ़ के अमन से संपर्क हुआ। उसने उसे नौकरी दिलाने की बात कही। उसने एक मार्च को उसे बिलासपुर निवासी युवती से मिलवाया।
वह उन्हें चंडीगढ़ में एयरपोर्ट लाइट पर मिली। उसने उसे 30 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी पर नौकरी लगवाने की बात कही। वह उसे ऑटो में बैठाकर ग्रीन वैली होटल साढौरा में ले गई। वहां पर होटल में उसे एक कमरे में बैठा दिया गया। इसके बाद वहां पर दो लोग आए। उन्होंने उसके साथ वहां पर गलत काम किया।
वहां पर शोर मचा दिया तो होटल का मालिक वहां आया। उसने भी उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। साढौरा थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा-376डी, 506 और 120बी में केस दर्ज कर लिया है।