गौतम गंभीर क्रिकेट से नाता तोड़कर अब राजनीति की राह पर चल
रहे हैं| गंभीर भारत के उन महान खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने टीम
को कई यादगार और महत्वपूर्ण जीत दिलाई है| टीम इंडिया को 28 साल बाद विश्व
कप दिलाने में भी गंभीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
Copyright Holder: Cricket Freak
विश्व
कप 2011 के फाइनल मुकाबले में गंभीर ने 97 रन बनाये थे, लेकिन आज हम आपको
गंभीर के वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी के बारे में बताने जा रहे हैं| साल
2009 में भारत और श्रीलंका के बीच 5 वनडे मैच की सीरीज खेली गयी थी| सीरीज
को टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम किया था|
Third party image reference
भारत
और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले को गौतम गंभीर ने
यादगार बनाया| इस मैच में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी को अंजाम
दिया| श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 315 रन बनाये| भारत
के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था, लेकिन गंभीर ने इस लक्ष्य को
काफी छोटा बना दिया|
गंभीर-विराट ने ठोका शतक
Copyright Holder: Cricket Freak
लक्ष्य
का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत काफी कमजोर रही| दोनों सलामी बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए थे|
महज 23 रनों पर भारत के 2 विकेट गिर गए थे| तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने
आए गौतम गंभीर और विराट कोहली ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया| दोनों
खिलाडियों के बल्ले से बेहतरीन शतक देखने को मिला|
Copyright Holder: Cricket Freak
विराट
कोहली ने जहाँ 107 रनों की पारी खेली, वहीँ गौतम गंभीर ने अपने करियर का
सबसे बड़ा स्कोर बना दिया| गंभीर ने महज 137 गेंदों में 150 रनों की पारी
खेली थी| अपनी पारी में गभीर ने 14 चौके लगाये थे| भारत ने यह मुकाबला महज
48 ओवर में ही जीत लिया था| शानदार पारी के लिए गौतम गंभीर को मैन ऑफ़ द
मैच चुना गया था|