Friday 13 March 2020

IPL में कौन पहले पूरे करेगा 100 छक्के,इन 5 खिलाड़ियों के बीच लगी रेस,पंत है इतने छक्के दूर

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट लीग में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 326 छक्के लगाए हैं। आज हम आपको 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं जो आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने के सबसे करीब है। तो चलिए देखते हैं ऋषभ पंत है कितने छक्के दूर।

5. डेविड मिलर-


IPL में कौन पहले पूरे करेगा 100 छक्के,इन 5 खिलाड़ियों के बीच लगी रेस,पंत है इतने छक्के दूर
Copyright Holder: CRIC TIMES
डेविड मिलर ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से 82 मैच खेले हैं जिनकी 77 पारियों में उन्होंने 34.26 की औसत से 1850 रन बनाए हैं। इस दौरान डेविड मिलर ने 126 चौके और 87 छक्के लगाए हैं। डेविड मिलर आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने से 13 छक्के और दूर है।

4. संजू सैमसन-


Copyright Holder: CRIC TIMES
संजू सैमसन ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 93 मैच खेले हैं जिनकी 89 पारियों में उन्होंने 27.61 की औसत से 2209 रन बनाए हैं। इस दौरान संजू सैमसन ने 170 चौके और 89 छक्के लगाए हैं। संजू सैमसन आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने से 11 छक्के और दूर है।

3. ग्लेन मैक्सवेल-


Copyright Holder: CRIC TIMES
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 69 मैच खेले हैं जिनकी 68 पारियों में उन्होंने 22.90 की औसत से 1397 रन बनाए हैं। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 109 चौके और 91 छक्के लगाए हैं। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने से 9 छक्के और दूर है।

2. ऋषभ पंत-


Copyright Holder: CRIC TIMES
ऋषभ पंत ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 54 मैच खेले हैं जिनकी 54 पारियों में उन्होंने 36.17 की औसत से 1736 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋषभ पंत ने 152 चौके और 94 छक्के लगाए हैं। ऋषभ पंत आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने से 6 छक्के और दूर है।

1. शिखर धवन-


Copyright Holder: CRIC TIMES
शिखर धवन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 161 मैच खेले हैं जिनकी 158 पारियों में उन्होंने 33.42 की औसत से 4579 रन बनाए हैं। इस दौरान शिखर धवन ने 524 चौके और 96 छक्के लगाए हैं। शिखर धवन आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने से 4 छक्के और दूर है।
दोस्तों आपके अनुसार इनमें से कौन सा बल्लेबाज आईपीएल में पहले 100 छक्के पूरे करेगा हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें।