Sunday 29 March 2020

घर में अकेली युवती को धमकी देकर किया बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म

  1. घर में अकेली युवती को धमकी देकर किया बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म

ओसियां पुलिस ने बताया कि तहसील क्षेत्र रहने वाली एक युवती 29 फरवरी को घर पर अकेली थी। तब विनोद भील और उसका एक साथी वहां पर आए। युवती को डराने धमकाने के साथ उससे बारी बारी दुष्कर्म किया।

जोधपुर। जिले के ओसियां तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का केस गुरूवार रात को पुलिस में दर्ज हुआ। पीडि़ता के पिता की तरफ से दर्ज करवाए गए केस में पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ जांच आरंभ की है। शुक्रवार सुबह उसका मेडिकल करवाया गया है। घटना 29 फरवरी की है।
ओसियां पुलिस ने बताया कि तहसील क्षेत्र रहने वाली एक युवती 29 फरवरी को घर पर अकेली थी। तब विनोद भील और उसका एक साथी वहां पर आए। युवती को डराने धमकाने के साथ उससे बारी बारी दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पिता की तरफ से रात को इस बारे में केस दर्ज करवाया गया।