Sunday 29 March 2020

दूसरी जाति का था लड़का, सच्चाई पता चलते ही घरवालो ने तोड़ दिया विवाह, इसके बाद लड़की ने किया वो जानकर उड़ जायंगे आपके होश

दूसरी जाति का था लड़का, सच्चाई पता चलते ही घरवालो ने तोड़ दिया विवाह, इसके बाद लड़की ने किया वो जानकर उड़ जायंगे आपके होश
लड़की की शादी आगरा के युवक के साथ तय हो गई थी। बताया गया कि लड़का इंजीनियर है। सोमवार की रात बरात शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज हाल में पहुंची। बरात में सबकुछ ठीक चल रहा था, इसी बीच शक होने पर दूल्हे की बहन से जाति के बारे में पूछताछ की।
पता चला है कि लड़का एक लोधी राजपूत है। इस बात की जानकारी होते ही दुल्हन पक्ष के लोग भड़क उठे। झांसा देकर शादी करने का आरोप लगाया। दुल्हन पक्ष लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और उन्हें थाने ले आई।
करीब तीन घंटे तक पंचायत चलती ही रही लेकिन कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला जा सका। इसके बाद पुलिस दूल्हे और उसके भाई को पकड़कर थाने ले आई। दूल्हे ने बताया कि वह बिहार के सहरसा में इंजीनियर है। वह भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी भी है।
करीब दो साल पहले ही वह कन्नौज में लड़की से मिला था। तब से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। वह उसकी जाति के बारे में सब कुछ जानती है। वहीं, युवती युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।
युवती के परिजनों ने कहा कि वे उसे अब नहीं ले जाना चाहते हैं, लेकिन दहेज में दिया गया सामान वापस कर दिया जाना चाहिए। लड़की के पिता ने कहा कि बेटी ने साजिश के तहत पूरे परिवार को प्रेमी के साथ मिलकर धोखे में रखा। अगर वह अपना जीवन जीना चाहता है तो जिए, लेकिन अब उससे हम लोगों का कोई वास्ता नहीं है।