Monday 16 March 2020

भारत के दामाद बने ग्लेन मैक्सवेल - इंडियन स्टाइल में की सगाई

भारत के दामाद बने ग्लेन मैक्सवेल - इंडियन स्टाइल में की सगाई
मुंबई। ऑस्‍ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने भारत की विनी रमन ने सगाई कर ली है। ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ भारतीय रीती रिवाज के अनुसार सगाई की है। लेकिन इस बार उन्होंने इंडियन स्टाइल में सगाई की है मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटो शेयर की हैं। विनी रमन ने बताया कि बीती रात भारतीय रीती रिवाजों के साथ ग्लेंन मैक्सवेल से सगाई की है। इस सगाई में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने नीली कलर की शेरवानी पहन रखी थी मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ने ब्लैक कलर का लहंगा चुन्नी पहना हुआ था, इसमें वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं।