Sunday 29 March 2020

एक साथ दो लड़कियों की मांग में भरा सिंदूर, सुहागरात मनाने के बाद युवक ने किया ये काम


एक साथ दो लड़कियों की मांग में भरा सिंदूर, सुहागरात मनाने के बाद युवक ने किया ये काम
Third party image reference
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक चौकाने वाली घटना हुई है। यहां पर एक लड़के ने एक साथ दो लड़कियों से विवाह किया और दोनों लड़कियों के साथ सुहागरात भी मनाई। लेकिन सुहागरात के बाद ये लड़का भाग गया। जिसके बाद इस लड़के के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया गया और इस लड़के की पुलिस तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला

Third party image reference
आरोपी लड़के ने मंदिर में एक साथ ही दो युवतियों से शादी की। पुलिस के अनुसार सोमवार को ये युवक मंदिर में अपनी नई प्रेमिका के साथ विवाह कर रहा था। लेकिन जैसे ही ये बात उसकी पुरानी प्रेमिका को पता चली तो वो भी मंदिर में आ गई। मंदिर में आकर पुरानी प्रेमिका ने खूब हंगामा किया। अपनी पुरानी प्रेमिका के हंगामे को रोकने के लिए इस युवक ने उससे भी शादी कर ली और उसकी मांग में भी सिंदूर भर दिया। जिस दौरान ये सब हो रहा था उस समय कई लोग मंदिर में मौजूद थे। इस युवक के विवाह की फोटो भी खींची गई।
शादी करने के बाद इस युवक ने दोनों लड़कियों के संग सुहागरात भी मनाई।
लेकिन बाद में अपनी नई प्रेमिका के साथ ये युवक फरार हो गया। पुरानी प्रेमिका ने युवक का खूब इंतजार किया। लेकिन पति की कोई खबर ना मिलने के बाद उसने पुलिस से मदद मांगी और शुक्रवार को कर्नलगंज थाने में केस दर्ज करवा दिया।
पहले भी हुआ था केस दर्ज

Third party image reference
पुलिस के अनुसार इससे पहले भी आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और ये केस इसी लड़की ने दर्ज करवाया था।
दरअसल ये लड़की काफी समय से इस युवक को जानती थी और ये दोनों एक दूसरे से प्यार किया करते थे। कुछ समय बाद इस लड़की ने युवक पर उससे शादी करने का जोर डालना शुरू कर दिया और शादी ना करने पर जहर खाने की धमकी भी दी। जिसके कारण इन दोनों के बीच में झगड़ा हो गया था और लड़के ने इसपर हाथ उठा दिया था। उस समय लड़की ने पुलिस में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था और पुलिस ने उसे थप्पड़ मारने के जुर्म में गिरफ्तार किया था।

Third party image reference
लेकिन बाद में छोड़ दिया था। वहीं कुछ दिन पहले इस लड़के को मंदिर में शादी करता देख ये लड़की वहां पहुंच गई और उसने युवक से विवाह कर लिया। विवाह के बाद ये युवक फरार हो गया और चार दिनों तक इसके बारे में कोई जानकारी ना मिलने पर फिर से लड़की ने इसके खिलाफ केस दर्ज करवाया। लड़की के द्वारा जो केस दर्ज किया गया है उसमें युवती ने लड़के पर ये आरोप लगया है कि उसने पहले उससे शादी की और बाद में रेप कर फरार हो गया। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
Source : google