दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं कि कोरोना-वायरस की वजह से आईपीएल पर ही बड़ा असर हो रहा है। वहीं बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान करते हुए कोरोना-वायरस के कारण आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका
वहीं आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स है खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी ने आईपीएल 2020 खेलने से इनकार कर दिया।
वहीं आपको बता दें ये ऑलराउंडर खिलाड़ी कोई और नहीं इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस वोक्स है। क्रिस वोक्स ने आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस ले लिया है और बताया कि वह अपने देश इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट सीजन में खेलना चाहते है, इसीलिए आईपीएल 2020 नहीं खेल पाएंगे।
वहीं इस साल दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस वोक्स 1.5 करोड़ में खरीदा था। ऐसे में जब क्रिस वोक्स ने अपना नाम वापस लिया तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा।