Monday 23 March 2020

दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए मुसीबत बनी कनिका कपूर, पूरी टीम पर बढ़ा कोरोना का खतरा

दोस्तों इस समय कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। सारी दुनिया इस वायरस के कारण अलग-थलग पड़ी हुई है। दुनिया भर में इस बारे से मरने वालों की गिनती हजारों में पहुंच गई है। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच चुका है। कनिका कपूर के संपर्क में आने वालों की लिस्ट अब लंबी होती जा रही है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए मुसीबत बनी कनिका कपूर, पूरी टीम पर बढ़ा कोरोना का खतरा
Third party image reference
इस वायरस का असर खेल की दुनिया पर भी बेहद गंभीर तरीके से पड़ा है। दुनिया भर में कई खेल टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। दुनिया भर में कई खिलाड़ी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। अब एक खबर क्रिकेट जगत से आ रही है जो बेहद ही चिंताजनक है। अब कनिका कपूर के संपर्क में दक्षिण अफ्रीकी टीम के क्रिकेट खिलाड़ी भी आते दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर लखनऊ में एक पांच सितारा होटल में रुकीं थीं। उस दौरान इसी होटल में दक्षिण अफ्रीका की टीम भी ठहरी हुई थी।

Third party image reference
आपको बता दे कि कनिका कपूर ने इसी होटल में खाना खाया था। और कनिका यहाँ कई लोगों से मिली भी थी। जहाँ दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी ठहरे हुए थे। अब देखने वाली बात होंगी की कितने खिलाड़ी इस वायरस के चपेट में आते हैं।

Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका टीम तीन वनडे मैच खेलने के लिए भारत आई थी। पहला वनडे मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके बाद बाकी बचे दो मैच कोलकाता और लखनऊ में खेले जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से दोनों मैचों को रद्द कर दिया गया। अब देखना ये होगा कि क्या कोई दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी कनिका की चपेट में तो नही आया है।

Third party image reference

Third party image reference
तो दोस्तों क्या आपको लगता है कि दक्षिण अफ्रीका का कोई खिलाड़ी कोरोना का शिकार हुआ होगा, हमें कमेंट करके बताये और अगर आपको यह आर्टिकल पसन्द आये तो प्लीज शेयर करें और हमें फॉलो करना ना भूलें।