Friday 20 March 2020

देश की बेटी निर्भया को इंसाफ, बॉलीवुड के सेलेब्स का रिएक्शन आया सामने, बौखलाई प्रीति जिंटा


आखिरकार आठ साल बाद निर्भया को इंसाफ मिल ही गया है। आज सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई है। जब ये खबर आई कि निर्भया के दोषियों को फाइनली फांसी हो गई है तो हर देश वासी में खुशी की लहर दौड़ आई। आम जन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी के साथ निर्भया की मां को भी संतु​ष्टी मिली की आखिर कार आठ साल बाद ही सही पर इंसाफ तो मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने निर्भया अंदोलन के दौरान अपनी आवाज बुलंद की थी। बॉलीवुड का भी इसमे बड़ी भूमिका है। आज अब निर्भया के दोषियों को फांसी मिली तो बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने अपने​ रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
क्या था मामला
आज से आठ साल पहले यानी 16 दिसंबर 2012 को 23 साल की छात्रा के साथ दिल्ली की एक बस में बर्बरता को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद छात्रा निर्भया ने सिंगापुर के अस्तपाल में आखिरी सांस ली थी। इस जाघन्य अपराध के बाद से पूरा देश आग बबूला हो गया था। हर तरफ सिर्फ निर्भया के दोषियों को सजा देने की मांग की जा रही थी। पूरे देश की जनता सड़क पर उतर आई थी। निर्भया को देश की बेटी का दर्जा दिया गया है। आज उसके दोषियो को फांसी मिलने के बाद जरूर उसकी आत्मा को शांति मिली होगी।
बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने निर्भया के दोषियों को हुई फांसी पर तो खुशी जाहिर की है लेकिन इस बात का गुस्सा भी है कि न्याय काफी देर से मिला
सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, निर्भया की मां आशा देवी के धर्य और सहनशक्ति को इंसाफ मिल गया। आखिरकार न्याय हुआ। इसके अलावा सुष्मिता ने उनकी तारीफ भी की है।
ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, निर्भया को इंसाफ। जैसी करनी वैसी भरनी। इसे भारत ही नहीं दुनियाभर में एक मिसाल बनने दीजिए। दुष्कर्म की सजा मौत होनी चाहिए। आपको नारीत्व का सम्मान करना होगा। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिनकी वजह से फांसी में देरी हुई। जय हिंद।
अभिनेता रितेश देशमुख ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, निर्भया के माता पिता उनके दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। समय जरूर लगा लेकिन न्याय हुआ है।
बॉलीवुड की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि निर्भया को सजा दिलाना काफी लंबी और संघर्षपूर्ण लड़ाई रही है। अब निभर्या का परिवार चैन की नींद सो पाएगा।
इसके अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स है जिन्होंने अपने अपने रिएक्शन सोशल मीडिया के जरिए दी है और अपनी खुशी जाहिर की है।