Tuesday 31 March 2020

लॉकडाउन के बीच भी होने लगे घिनौने काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

मेरठ। लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जब सुबह महिला अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी तो पड़ोस के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने पहले तो युवक की हरकतों को नजर अंदाज किया। लेकिन जब युवक की हरकतें बढने लगी तो उसने अपने घर के भीतर जाकर सोते हुए पति को ये बात बताई।
पति ने बाहर आकर जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उल्टा महिला पर आरोप लगाया कि वह उससे बातचीत करने की कोशिश कर रही थी। उसने जब इसके लिए मना कर दिया तो वह आरोप लगा रही है। पति ने आरोपी युवक को जब बुरा—भला कहना शुरू किया तो आरोपी युवक ने महिला के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।
दरअसल, मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। जहां एक महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। उसने इसकी जानकारी पति को दी। पति ने विरोध किया तो युवक ने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। लोगों को आता देख आरोपित भाग गया। वहीं इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उधर, मोहल्लेवासियों का आरोप है कि युवक आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता है। इसकी शिकायत भी थाने में की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।