Monday 16 March 2020

दुनिया के 3 ऐसे मुस्लिम खिलाड़ी जो नमाज पढ़ना नहीं भूलते हैं


दुनिया के 3 ऐसे मुस्लिम खिलाड़ी जो नमाज पढ़ना नहीं भूलते हैं
सौजन्य: गूगल
नंबर 1 : शाहिद अफरीदी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। जैसा की आप ऊपर तस्वीर में देख सकते हैं कि शाहिद अफरीदी अपनी कार रोक कर नमाज अदा कर रहे हैं। विस्पोटक बल्लेबाज रहे अफरीदी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते थे।

सौजन्य: गूगल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने करियर के दौरान कई बार शाहिद अफरीदी को मैदान में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान में नमाज पढ़ते हुए देखा गया है।

सौजन्य: गूगल
नंबर 2 : सिकंदर रजा
इस खिलाड़ी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था लेकिन 25 साल की उम्र में ये खिलाड़ी पाकिस्तान छोड़ जिम्बाब्वे चला गया था और साल 2011 में इसे जिम्बाब्वे की नागरिकता मिल गई। सिकंदर दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ साथ दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी हैं।

सौजन्य: गूगल
वह जिम्बाब्वे की टीम का हिस्सा है और उसने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 12 टेस्ट मैच, 92 वनडे और 28 टी 20 मैच खेले हैं। वह अक्सर जमीन पर नमाज पढ़ते हुए भी देखे जाते हैं।

सौजन्य: गूगल
नंबर 3: राशिद खान
इस सूची में तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान टीम के उप-कप्तान राशिद खान हैं। आईपीएल से प्रसिद्धि की ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले अफगान क्रिकेटर को भी कई बार जमीन पर नमाज अदा करते देखा गया है। हाल ही में उन्हें अफगानिस्तान की टी 20 टीम का कप्तान भी बनाया गया है।

सौजन्य: गूगल
महज 21 साल के इस युवा स्पिन गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से अफगानिस्तान की टीम को दुनिया के सामने पेश किया।