Sunday 29 March 2020

हाथों में 15 उंगलियां, पैरों में 16 अंगूठे, दूसरी दुनिया का लगता है ये बच्चा

हांग हांग की उंगलियां
चीन के रहने वाले हांग हांग के पैरों में 16 अंगूठे हैं। इस बच्चे की उम्र मात्र 4 महीने है। हांग हांग का जन्म 15 जनवरी 2016 को हुआ। इसके शरीर में कुल 15 उंगलियां और पैरों में 16 अंगूठे मौजूद हैं जबकि हाथों में कोई अंगूठा नहीं है। इस अजीबो-गरीब बच्चे की जांच कर डॉक्टरों ने बताया कि उसमें पॉलिडेकटाइलिज्म के लक्षण मौजूद हैं जो कि अधिकतर बिल्ली और कुत्तों की प्रजातियों में पाया जाता है।
हालांकि सजर्री के माध्यम से इसे ठीक किया जा सकता है। हांग हांग के माता-पिता अपने बेटे का ऑपरेशन करवाना चाहते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक पॉलिडेकटाइलिज्म एक जेनेटिक रोग है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी चल सकता है। हांग हांग की मां की भी 6 उंगलियां और 6 अंगूठे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के लिए हांग हांग अभी बहुत छोटा है। उनके मुताबिक यह सर्जरी बहुत कठिन भी है क्योंकि ज्यादा उंगलियों को सिर्फ हटाना ही नहीं बल्कि हाथ में अंगूठे भी लगाने होंगे। हाथों में बिना अंगूठे के कोई काम नहीं हो सकता। इस सर्जरी में खर्चा भी बहुत है।

हांग हांग के माता-पिता इस दिशा में सोशल नेटवर्क की मदद ले रहे हैं।