Wednesday 5 February 2020

एमएस धोनी ने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों को खिलाए गोलगप्पे, VIDEO वायरल


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी, पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह और कुछ दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। इस दौरान दोस्तों और परिवार संग क्वालिटी टाइम एन्ज्वॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ है, जिसमें धोनी अपने साथी संग टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह और पीयूष चावला को गोलगप्पे खिलाते नजर आ रहे हैं।
ट्विटर पर एमएस धौनी के फैंस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियों में एमएस धौनी को साफ देखा जा सकता है कि वे अपने हाथों से कभी आरपी सिंह तो कभी पीयूष चावला को पानी पूरी परोस रहे हैं। एमएस धौनी खुद पानी पूरी में आलू-छोले मिलाने के बाद पानी डाल रहे हैं और अपने दोस्तों को परोस रहे हैं।
Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!

Our favorite chat just became even more delectable! #MahiInMaldives #Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/NFjGcuMT1h
Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!👨‍🍳

Our favorite chat just became even more delectable! 🥰🤤 @msdhoni
197 people are talking about this


बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मैच वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से धोनी टीम इंडिया से दूर हैं। धोनी अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।