Wednesday 5 February 2020

डांस करते हुए फिसल गई इस एक्टर की दुल्हन, वायरल हुई तस्वीरें

शादी में दोनों के ड्रेसिंग की बात करें तो अनुराग ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। और इसके साथ उन्होंने पगड़ी बांध रखी थी, जिससे वो काफी हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर नंदिनी की बात करें तो लाल रंग के लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। और पूरे दुल्हन का परिधान कर रखा था। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं नंदिनी काफी खूबसूरत लग रही थीं।


नंदिनी दिल्ली की रहने वाली हैं। जबकि अनुराग की बात करें तो वो प्रयागराज से हैं। लेकिन दोनों की शादी दिल्ली में हुई है। शादी शाही अंदाज में दिल्ली में हुई है।

लेकिन रिसेप्शन की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि रिसेप्शन अनुराग के गृहनगर प्रयागराज में होगा। जब शाही अंदाज में शादी हुई है तो रिसेप्शन भी शाही रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में छोटे और बड़े पर्दे से कई स्टार के पहुँचने की उम्मीद है। यानी कहा जा सकता है कि रिसेप्शन में कई सितारों का जमावड़ा लगेगा।

ये भी कहा जा रहा है कि ये रिसेप्शन अगले सप्ताह के अंत तक हो सकता है।

शादी के दौरान दोनों के परिवारवालों ने तो खूब मस्ती की ही साथ ही अनुराग और नंदिनी ने भी खूब मस्ती की। दोनों ने जमकर डांस किए। अनुराग ने नंदिनी का हाथ पकड़कर खूब डांस किए।

इस दौरान थोड़ा इमोशनल टाइम भी आया। जब डांस करने के दौरान अनुराग इमोशनल हो गए और अचानक से रो पड़े। हालांकि ये खुशी के आंसू थे और कुछ देर बाद अनुराग नॉर्मल हो गए। हालांकि अनुराग को रोता देख नंदिनी भी इमोशनल हो गई थी, लेकिन नंदिनी ने अनुराग को संभाला और उनके आसूं पोछे।

इसके बाद दोनों ने फिर जमकर डांस किया और खूब मस्ती की।

स्टेज पर भी दोनों ने पंजाबी गाने पर बहुत डांस किया। वहीं डांस करते करते नंदिनी के पैर लड़खड़ा गए और वो वहीं गिर पड़ीं, लेकिन अनुराग ने उन्हें तुरंत संभाल लिया। बता दें कि ये है मोहब्बतें में अनुराग परम खुराना का किरदार निभाते थे। इस शो में अनुराग नकारात्मक भूमिका में थे। लेकिन नकारात्मक भूमिका से ही अनुराग ने इतना दमदार एक्टिंग किया कि इसी से वो दर्शकों के दिल में बस गए थे। वहीं नंदिनी की बात करें तो वो अनुराग की गर्लफ्रेंड हैं, जिससे 5 साल तक डेट करने के बाद अब दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली है।