Sunday 2 February 2020

आखिरकार अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, जवाब हिला देगा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आए दिन दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता रहा है। रियलिटी शो इंडियास गोट टैलेंट में जब अर्जुन कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे, तब भी मलाइका अरोड़ा अर्जुन का हाथ पकड़े हुए दिखाई दी। मीडिया रिपोर्टर ने कई बार मलाइका से अर्जुन कपूर के बारे में पूछा। लेकिन मलाइका ने कोई जवाब नहीं दिया। अब पहली बार अफेयर की खबरों को लेकर मलाइका अरोड़ा ने अपना रिएक्शन दिया।

malaika-arora-break-silence-on-relationship-with-arjun-kapoor

जब मलाइका से अर्जुन और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ''मैं बैलेंस करना जानती हूं और जब मुझे ना कहना होगा, तो मैं कह दूंगी।'' गौरतलब है कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका और अर्जुन कई बार एक-दूसरे के साथ नजर आए हैं। ना तो मलाइका अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करती हैं और ना ही अस्वीकार।

malaika-arora-break-silence-on-relationship-with-arjun-kapoor

मलाइका ने अरबाज खान को 2016 में तलाक दे दिया था और तब से दोनों अलग रहते हैं। जब मलाइका से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा ''मेरे दोस्तों, परिवार और योगा ने मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया।'' आपको बता दें कि इस समय मलाइका 'इंडियास गोट टैलेंट' में बतौर जज नजर आ रही हैं। जबकि वे 'लैक्मे फैशन वीक 2019' के ऑडिशन की जज भी हैं।

malaika-arora-break-silence-on-relationship-with-arjun-kapoor

खबरों के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को कपूर खानदान स्वीकार कर चुका है और 2019 में इन दोनों की शादी भी हो सकती है। वैसे तो बॉलीवुड में अफेयर की खबरें आना आम बात है। लेकिन मलाइका और अर्जुन का रिश्ता उम्र के फासले की वजह से ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। अर्जुन कपूर केवल 31 साल के हैं, जबकि मलाइका उनसे उम्र में 14 साल बड़ी हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

malaika-arora-break-silence-on-relationship-with-arjun-kapoor

हाल ही में अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा के साथ देर रात डिनर डेट पर देखा गया। मीडिया रिपोर्टर्स के सामने अर्जुन कपूर ने अपने चेहरे को ढक लिया और उन्होंने फोटो खींचने से भी मना कर दिया। लेकिन उस समय अर्जुन कपूर के चेहरा को छुपाने की वजह यह बताई गई थी डायरेक्टर ने अर्जुन को अपना लुक छुपाने के लिए कहा है। बता दें कि फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन के साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।