Friday 14 February 2020

बिहार मे लड़का हुआ प्रेग्नेंट, आठ महीने का मिला भ्रूण

बिहार मे लड़का हुआ प्रेग्नेंट, आठ महीने का मिला भ्रूण
बिहार के बक्सर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां साढ़े छह महीने की मासूम बच्चे के पेट से साढ़े आठ महीने का भ्रूण पाया गया, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान है। जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले के रहनेवाले मोइनुद्दीन अपने बेटे के पेट दर्द से काफी परेशान था।
काफी जगह इलाज करवाने के बावजूद भी कोई राहत नहीं मिली। हमेशा उसके बेटे के पेट में दर्द होने की वजह से पेट फूलता ही जा रहा था। जिसे देखते हुए परिजन अपने बेटे को पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां काफी सारी चेकअप के साथ अल्ट्रासाउंड किया गया। जिसमें डॉक्टरों को ट्यूमर होने का अनुमान लग रहा था।
जिसके बाद जब डॉक्टर ऑपरेशन करने लगे तो ट्यूमर की जगह साढ़े आठ महीने का भ्रूण पाया गया। शिशु विभाग के एचओडी अमरेन्द्र कुमार और 15 डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे में ऑपरेशन कर भ्रूण को बाहर निकाला। जिसे देख डॉक्टर भी हैरान हो गए। वहीं शिशु सर्जन विभाग के एचओडी डॉ.अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि ऐसे मामले पांच लाख मरीजों में एक बार देखने को मिल सकता है।