Monday 27 January 2020

न्यूजीलैंड की धरती पर ऋषभ पंत और रोहित ने खेले है T20 मैच, देखें कैसा है दोनो का प्रदर्शन

कल से यानी 24 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की T20 सीरीज शुरू हो जाएगी। भारत की घोषित 16 सदस्यीय टीम में मात्र रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की बल्लेबाज है जिन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर T20 क्रिकेट में बल्लेबाजी की है, इसके अलावा विराट कोहली ने न्यूजीलैंड में एक भी T20 मैच नही खेला हैं। इसके अलावा शिखर धवन जिन्होंने न्यूजीलैंड में 3 T20 मुकाबले खेले है लेकिन वह इस दौरे से अब चोट की चलते बाहर हो गए है, ऐसे में आइये जानते है की न्यूजीलैंड की धरती पर मौजूदा टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

न्यूजीलैंड की धरती पर ऋषभ पंत का प्रदर्शन

साल 2019 में ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में खेली गई 3 मैच की T20 सीरीज के तीनों ही मैच में बल्लेबाजी की थी। जिसमें ऋषभ ने 1 बार नाबाद लौटते हुए 40 रन की सबसे बड़ी पारी के साथ 36.00 की औसत से कुल 72 रन बनाएं थे। पंत ने इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के मारे थे।

Copyright Holder: Cricket Stats

रोहित के न्यूजीलैंड में T20 के आंकड़े

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 मैच साल 2009 में खेला था इसके ठीक 10 साल बाद 2019 में 3 मैच खेले इस तरह रोहित ने न्यूजीलैंड की धरती पर 4 मैच खेले जिसकी 4 पारियों में 24.00 की औसत से 1 अर्धशतक लगाते 96 रन बनाएं हैं। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। इन 4 मैच के दौरान रोहित ने 6 चौके और 5 छक्के भी मारे हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats
कौन पड़ेगा किस पर भारी
पिछली बार जब भारत न्यूजीलैंड दौरे पर T20 खेलने आई थी तब भारतीय टीम में विराट कोहली नही थे। इसके अलावा भारत हाल ही में लगातार 2 सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड जा रही है ऐसे में इस बार विराट की सेना न्यूजीलैंड को उसी के घर पर पछाड़ सकती हैं।