Friday 31 January 2020

पारदर्शी ड्रेस में Oops मोमेंट का शिकार होते होते बचीं प्रियंका, बैग को ऐसे किया इस्तेमाल

संबंधित इमेज
बॉलीवुड सितारे अक्सर कपड़ों की वजह से ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं कि वह चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ हुआ जब वह पति निक जोनस के साथ नजर आईं। प्रियंका निक के साथ 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में पहुंची थीं। इस अवॉर्ड समारोह के दौरान प्रियंका अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में रहीं। जहां पर वह Oops मोमेंट का शिकार होते होते बचीं।

यह अवॉर्ड समारोह अमेरिका के बेवेर्ले हिल्टन होटल में रखा गया था। इसी दौरान प्रियंका अपनी ड्रेस से परेशान दिखीं। प्रियंका ने इस मौके पर पारदर्शी ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस गोल्डन और काले रंग की थी जो जगह जगह पर पारदर्शी थी। प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ रेड रंग की लिपस्टिक और हैंड बैग कैरी किया था।

तस्वीरों में आप देखेंगे कि प्रियंका जैसे ही अवॉर्ड समारोह से बाहर निकलीं तो मीडिया उनकी तस्वीरें खींचने लगीं। इस दौरान प्रियंका ड्रेस को लेकर असहज दिखीं और बार बार उसे ठीक करने लगीं। तस्वीरों में प्रियंका अपने बैग को कभी कंधे पर तो कभी हाथ में पकड़े दिखीं। इस बीच प्रियंका को ड्रेस में आगे की तरफ कुछ ठीक नहीं लगा और उन्होंने बैग को आगे करके हाथ में पकड़ लिया। एक तरफ जहां प्रियंका की ड्रेस को लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की समझदारी की तारीफ भी कर रहे हैं।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि प्रियंका ने बैग का बहुत सटीक तरीके से इस्तेमाल किया है। जरूरत पड़ने पर आम महिलाओं के साथ ही साथ बाकी अभिनेत्रियां भी इस स्मार्ट टिप का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह के दौरान प्रियंका की गुलाबी ड्रेस भी चर्चा में रही। प्रियंका ने ऑफ शोल्डर गाउन के साथ डायमंड नेकलेस पहना था। इस ड्रेस में वह खूबसूरत लग रही थीं। वहीं प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनस काले रंग के सूट बूट में पहुंचे थे। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।

इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर थे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था। इस फिल्म की समीक्षकों ने तारीफ की थी। इससे पहले प्रियंका 'बाजीराव मस्तानी' में दिखी थीं।