न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी-20 सीरीज के शुरु होने में 24 जनवरी से हो रही है। इस सीरीज में कीवी सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 60 मैचों में 3 शतक लगाए हैं और इसमें एक शतक भारत के खिलाफ भी है। इसके अलावा भी उन्होंने भारत के लिए अच्छा किया है।
भारत के खिलाफ टी-20 आंकड़ें
कॉलिन मुनरो ने भारत के खिलाफ 7 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उनके बल्ले से 41.33 की औसत और 165.33 की स्ट्राइक रेट से 248 रन निकले हैं। इसमें एक शतक और अर्धशतक भी शामिल है। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 109 रन है।
2017 के भारत दौरे पर उन्होंन राजकोट में 58 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्के की मदद से यह पारी खेली थी। भारत के पिछले न्यूजीलैंड दौरे पर हैमिल्टन में उनके बल्ले से 40 गेंदों पर 72 रनों की तेज पारी निकली थी।
घरेलू मैदान पर और भी खतरनाक
कॉलिन मुनरो अपने घरेलू मैदान पर और भी खतरनाक हो जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अभी तक 32 टी-20 मैच खेले हैं और इसी 31 पारियों में 1000 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 34.48 की औसत और 175.13 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।
इसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसी वजह से भारतीय टीम को उनसे सबसे ज्यादा खतरा है और सचेत रहने की जरुरत है। मुनरो को रोकने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह पर रहने वाली है।
कई और खतरनाक बल्लेबाज
कॉलिन मुनरो के अलावा भारतीय टीम को उनके साथी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल से भी सचेत रहने की जरुरत है। उन्होंने भी अपनी घरेलू सरजमीं पर 1000 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं।
2019 के न्यूजीलैंड दौरे पर विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। 3 मैचों में उनके बल्ले से 173.75 की स्ट्राइक रेट से 139 रन निकले थे। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे और भारतीय टीम के उनसे भी सचेत रहने की जरुरत है।