Friday 31 January 2020

बॉलीवुड की रंगीन पार्टियों का काला सच आया सामने, देखिए नशे में कैसे बहकते हैं सितारे

आम लोगों के लिए ये कौतूहल का विषय है कि बालीवुड में नाइट पार्टीज में क्या होता है। क्या सेलेबस भी आम लोगों की तरह पार्टी करते हैं। कितने बजे तक चलती हैं पार्टीज, कौन-कौन लोग कैसे सेलेब्रेट करते हैं? इन सवालों के जवाब शायद एक पार्टी के वीडियोज से हो सकती है।

कुछ समय पहले बॉलीवुड सेलेब सारा खान ने अपना नया म्यूजिक एलबम निकाला। इस एलबम के लांच के मौके पर ये पार्टी सारा खान ने रखी थी। इसमें उनके करीबी दोस्त, टीम के लोग भी मौजूद रहे। इस पार्टी में जमकर मस्ती की गई।

सेलेब्स अपने ही तरीके से पार्टी एंजाय करते देखे गए। कुछ सेलेब्स ड्रिंक्स लेते देखे तो कुछ स्मोक करते हुए। एक-दूसरे को किस करना, हग करके विश करने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
इस पार्टी के अलावा भी बॉलीवुड की कई नाइट पार्टीज के वी​डियो वायरल हो चुके हैं। इनमें से बहुत सारे तो लीक वीडियोज हैं। हाल ही में दीवाली पर संयज दत्त का वीडियो वायरल हुआ था इसमें वो मीडिया से गाली-गलौच करते साफ देखे गए थे।माना जा रहा था कि उस वक्त संजय नशे में थे। संजू बाबा अक्सर पार्टी करने के बाद मीडिया और फैंस के साथ ऐसा व्यवहार करते देखे गए हैं।