Saturday 25 January 2020

आंखों को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 3 गलतियां, जो आप रोजाना करते हैं

Image result for आंखों को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 3 गलतियां,
आंखें मनुष्य शरीर का एक अनमोल अंग है। आंखों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। आंखों से हम सब कुछ देखते हैं। अगर आंखें खराब हो जाएंगी तो आप कुछ नहीं देख पाएंगे। और आपका जीवन अंधकार में गुजरेगा। आजकल लोग अपने दैनिक जीवन में जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से आंखों को बहुत नुकसान होता है। आइए ऐसी गलतियों के बारे में जानते हैं। आंखों को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 3 गलतियां, जो आप रोजाना करते हैं।

Third party image reference
1. मोबाइल चलाना
आज के इस आधुनिक युग में अधिकतर लोग एंड्राइड मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। और दिन भर मोबाइल में लगे रहते हैं। मोबाइल से हानिकारक रेडिएशन निकलती हैं। जो आंखों के लेंस पर डायरेक्ट पड़ती हैं। और आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। और आंखें खराब भी हो सकती हैं। इसलिए मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Third party image reference
2. आंखों को आराम नहीं देना
आजकल बहुत से लोग रात को देर तक मोबाइल चलाते हैं या फिल्म देखते रहते हैं। पर्याप्त नींद नहीं लेने से आंखों को बहुत नुकसान पहुंचता है। और आंखें खराब भी हो सकती हैं। इसलिए रात भर पूरी नींद जरूर लेनी चाहिए।

Third party image reference
3. आंखों को मसलना
जब आंखों में कुछ चला जाता है या आंखों में खुजली होती है तो लोग आंखों को मसलने लगते हैं। इससे आंखों पर प्रेशर पड़ता है। और आंखें खराब हो सकती हैं। इसलिए आंखों को मसलने के बजाय पानी के छींटे मारकर साफ करें।