Monday 27 January 2020

3 शर्मनाक रिकॉर्ड जो हैं रोहित शर्मा के नाम दर्ज, नंबर 2 जानकर नहीं होगा यकीन


Third party image reference
रोहित शर्मा वर्तमान समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। जिनके नाम कई बेहतरीन रिकॉर्ड हैं। लेकिन इनके नाम क्रिकेट की दुनिया के कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। ऐसे ही आपको 3 शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं।

नंबर-1. शर्मनाक रिकॉर्ड :-


Third party image reference
रोहित शर्मा भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें कि, रोहित शर्मा अब तक अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 6 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। जो कि भारत के किसी भी खिलाड़ी से अधिक है। इसके अलावा रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी मौजूद है।

नंबर-2. शर्मनाक रिकॉर्ड :-


Third party image reference
रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम आईपीएल में अपने साथी को सबसे ज्यादा बार (22 बार) रन आउट कराने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। इनके बाद इस सूची में अगला नंबर महेंद्र सिंह धोनी (21 बार) का आता है।

नंबर-3. शर्मनाक रिकॉर्ड :-


Third party image reference
रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी एक ही गेंदबाज के द्वारा लगातार तीन पारियों में आउट होने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। बता दें कि, रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज जूनियर डाला ने लगातार तीन टी 20 मुकाबलों में ऑउट किया है।